आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
मनहरण घनाक्षरी
सभ्यता का इतिहास,
मिले जानकारी खास,
करे विश्व एहसास, धरोहर पाइए।
अठारह अप्रैल को,
संस्कृति संरक्षण को,
भूतल उत्खनन को, विचार बनाइए।
सांस्कृतिक विरासत,
प्राकृतिक स्थल रत,
ज्ञान विज्ञान प्रदत, संग्रह सजाइए।
स्मारक पुरातत्त्वीय,
है शोध प्रशंसनीय,
दिवस अंतर्राष्ट्रीय, सहर्ष मनाइए।

रचयिता:- राम किशोर पाठक
प्राथमिक विद्यालय भेड़हरिया इंगलिश पालीगंज पटना।
संपर्क – 9835232978

