शिक्षक तेरी सत्य कहानी – डॉ कार्तिक कुमार

शिक्षक तेरी सत्य कहानी

 

शिक्षक तेरी सत्य कहानी,

हाथ में लेखनी आंख में पानी।

जीवन  बिता विज्ञानी वाणी,

सुनो अपनी सरल कहानी।

पुरानी पेंशन हाथ ना आनी,

बुढ़ापे मैं तेरा कौन है साथी।

क्षमा दया विवेक और शांति,

तेरी अद्भुत अमर कहानी।

तेरी खिदमत में कोई ना आनी,

शिक्षक दिवस में दुख है वाती।

बांट दिया तेरे सच्चे साथी,

कामना आता दिन और रात्रि।

स्वर्णिम बिहान अब ना आती,

सपनों का श्रृंगार है थाती।

देखो तुमको कौन बुलाती,

चरित्र निर्माण योग संविधान बताती।

करो प्रणाम स्वर्वेद है साथी,

कार्तिक कुमार की मानो बाती।

अबालवृद्ध तुम रहो  निराली,

शिक्षक तेरी सत्य कहानी।

 

डॉ कार्तिक कुमार

राज्य साधन सेबी

मध्य विद्यालय कटरमाला, गोरौल वैशाली

1 Likes
Spread the love

Leave a Reply