आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
शिक्षा का जीवन मे महत्व…!
खेल खेल में करो पढ़ाई।
नही करो एक दूसरे से लड़ाई।।
पढ़-लिख कर अपना नाम करो।
दिल में ईश्वर का ध्यान धरो।।
पढ़ाई लिखाई नही होता बेकार।
एक दिन करता हर एक सपना साकार।।
शिक्षा का महत्व तब समझ में आता है।
जीवन में जब कहीं किसी मोड़ पर ठोकर लग जाता है।।
आओ बच्चों पढ़ाई करो।
जीवन के उच्च पथ पर चढ़ाई करो।।
हर सपना होता साकार।
शिक्षा हीं है सबका आधार।।
एक दूसरे का करना सम्मान।
नही करना कभी किसी का अपमान।।
शिक्षा बिन जीवन लगता अधूरा।
शिक्षा से ही होता जीवन का हर सपना पूरा।।
मृत्युंजय कुमार
नवसृजित प्राथमिक विद्यालय खुटौना यादव टोला
पताही,पूर्वी चंपारण
मो:-9955146027

