शिक्षा है संकल्प हमारा – सुरेश कुमार गौरव

Suresh Kumar gaurav

 

शिक्षा है संकल्प हमारा,
ज्ञान का दीप जलाना है।
अज्ञान तिमिर को हराकर
नई राह दिखलाना है।

शब्दों का मधुर संगीत,
ज्ञान का अमूल्य आधार।
शिक्षा से उन्नति पथ पर,
हम करेंगे साकार।

हर घर में जले उजाला,
हर मन में हो नव विचार।
शिक्षा से सबको जोड़ें,
बने यही सशक्त आधार।

बच्चों का सपना हो पूरा,
युवाओं का हो विकास।
नारी शक्ति का हो उत्थान,
शिक्षा करे बढ़ने का प्रयास।

शिक्षा है संकल्प हमारा,
जीवन का सत्य सिखाना है।
सपनों को देना पंख सुनहरे,
नई ऊँचाई तक ले जाना है।

शिक्षा से होगा निर्माण,
एक सशक्त समाज बनेगा।
प्रेम, प्रगति और समानता से,
भारत फिर जग में आगे बढ़ेगा।

शिक्षा है संकल्प हमारा,
ज्ञान का दीप जलाना है।
अज्ञान तिमिर को शीघ्र मिटाकर,
नई राह दिखलाना है।

सुरेश कुमार गौरव, उ. म. वि. रसलपुर, फतुहा, पटना (बिहार)

1 Likes
Spread the love

Leave a Reply