आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
आओ मिलकर करें विचार
पेड़-पौधे क्यों है जरूरी
यह जीवों को सांसें देती
वृक्ष बादल रोककर वर्षा है कराती
जिससे जीवों को मिलता नया जीवन
गर्मी, जाड़ा, बाढ़ और सुखाड़ से हमें बचाती
फल-फूल, लकड़ी, जड़ी-बूटी और भोजन देते
जलवायु परिवर्तन, अनावृष्टि, अतिवृष्टि
का कारण है पेड़ों की कटाई
अगर हमें रहना है जीवित और खुशहाल
करना होगा पौधारोपण और संरक्षण
स्कूलों, कॉलेजों में हो पौधारोपण अभियान
सार्वजनिक स्थलों पर हो पौधारोपण
शादी समारोह, जन्मदिन और सालगिरह पर हो
पौधारोपण और पौधादान कि परम्परा
पेड़ है तो हम है समझना होगा हमें
तभी होगी हमारी धरती हरी-भरी एवं खुशहाल।
मुकेश गुप्ता
शिक्षक
राज0 प्रा0वि0 सरमसपुर
प्रखंड-काँटी, जिला-मुजफ्फरपुर

