।।।। हिन्दी।।।।।
हिन्द देश की जननी हिन्दी
यूं हीं हर बरस आया करो
देश की प्यारी जनता को
तुम अपना दरश दिखाया करो।।
इतनी प्यारी भाषा,
पूरे जग में न कहीं मिल सकती है
फिर भी हमें अपनों से हीं
यूं दूरी क्यों सहनी पड़ती है ?
आओ हम ये प्रण करें
हम इसे न पीछे होनें देंगे
भाषायी विविधता में भी इसे
एकता के सूत्र में पिरोए रखेंगे।।
।। शैलेन्द्र कुमार।।
।। विशिष्ट शिक्षक।।
।। उत्क्रमित मध्य विद्यालय बथनाहा,
।। प्रखंड -मोतीपुर, जिला -मुजफ्फरपुर, बिहार।।
..

