आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
होली
होली आई होली आई
रंग बिरंगी खुशियां लाई
लाल पीले हरे नीले
चटक गुलाबी और चमकीले
रंगों से भर भर पिचकारी
राधा मोहन खेले होली
आओ प्यारे बच्चों आओ
रंग गुलाल से थाल सजाओ
मन से सारे मैल मिटाकर
एक दूजे को गले लगाओ
रंगों का त्योहार है आया
सबके जीवन में खुशियां लाया
अद्भुत है यह पावन होली
जीवन में भर दे रंगोली
खुशियों से भर दे यह झोली
इसकी तो है बात निराली
प्रीति
M S Girl’s Mow
Vidyapati Nagar Samastipur

