पद्यपंकज Khushi आओ मिलकर दीप जलाएँ-अशोक कुमार

आओ मिलकर दीप जलाएँ-अशोक कुमार


Ashok

लेख सुनें तैयार

आओ मिलकर दीप जलाएं

आओ मिलकर दीप जलाएं,
इस दीपावली को खास बनाए।
घर घर घी के दिए जलाएं,
स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण बनाएं।।

अंधियारे को दूर भगाएं,
अपने घरों को रंगरोगन कराएं।
निर्मल एवं स्वच्छता का परिचय दिलाएं,
आओ हम सब मिलकर दीप जलाएं।।

इस दिवाली को मैत्रीपूर्ण एवं सौहार्द बनाएं,
दूसरों के प्रति प्रेम का अलख जगाए।
जहां होती साफ-सफाई,
वहां होती है रोगों की विदाई।।

राम जी वनवास से जब अयोध्या आए,
अयोध्या वासियों ने घी के दीए जलाए।
धरती को अत्याचारियों से मुक्ति दिलाएं,
आओ हम सब मिलकर दीप जलाएं।।

आओ हम सब मिलकर प्रतिज्ञा करे,
पर्यावरण को प्रदूषण से मुक्त करें।
खुद मिट्टी के दीपक बनाएं,
दीप प्रज्वलित कर अंधकार को दूर भगाएं।।

अशोक कुमार
न्यू प्राथमिक विद्यालय भटवलिया
नुआंव कैमूर

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply