आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
विधा:- रूप घनाक्षरी
(अमूल्य इनका मोल)
मिला के कदम ताल,
कर दिये बुरा हाल,
मचा गया हाहाकार,हुई जब कई गोल।
विपक्ष को चुभा शूल,
कर बैठा कई भूल,
अहंकार से घिरा था,निकले न अब बोल।
खेल को समझ खेल,
आपस में रखें मेल,
जीत हार का फैसला,संघर्ष का द्वार खोल।
पेले रोनाल्डो महान,
फुटबॉल के खिलाड़ी,
विश्व में है बड़ा नाम,अमूल्य इनका मोल।
एस.के.पूनम
P.S.BELDARITOLA,PHULWARI SHARIF,PATNA.

