आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।

अटूट प्रेम का बंधन है
आया है सावन का मस्त महीना
साथ में लेकर बारिश की फुहार
रंग बिरंगी राखी से सजी बाजार
चलो हम भी बन जाएं खरीदार।
राखी है भाई बहन का त्यौहार
इसमें लुटाते एक दूजे पर प्यार
बहन जब भाई को राखी बांधती
मिलता है उसे सुरक्षा का उपहार।
भाई के कलाई पर राखी बांधकर
बहन खिलाती है प्यार से मिष्ठान
इसके बदले में मिल जाता है उसे
सदा सुखी रहो का प्यारा वरदान।
राखी कोई मामूली सा धागा नहीं
यह अटूट प्रेम का पवित्र बंधन है
बहन की रक्षा करना सदैव ही
इसका मूल मंत्र कर्तव्य वंदन है।
एम० एस० हुसैन “कैमूरी”
उत्क्रमित मध्य विद्यालय
छोटका कटरा
मोहनियां कैमूर बिहार

