आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।

रक्षा बंधन
ये रक्षा बंधन,
भाई के कलाई में,
बहना का अदभूत प्यार है।
इस रक्षा बंधन में,
सिमटा बहना का,
निःस्वार्थ प्यार है।
ये रक्षा बंधन,
बहना के प्यार का,
सुखद त्योहार है।
इस रक्षा बंधन में,
भाई के दीर्घायु का,
ईश्वर से माँगा वरदान है।
ये रक्षा बंधन,
सावन महीना का,
स्नेहिल सुखद त्योहार है।
इस रक्षा बंधन में,
भाई का बहना के प्रति,
बंधा रिश्तों का सच्चा प्यार है।
ये रक्षा बंधन,
भाई-बहन का,
सबसे बड़ा त्योहार है।
इस रक्षा बंधन में,
बहना ने बाँधी भाई की कलाई में,
सारे जगत का प्यारा उपहार है।
अनुज कुमार वर्मा
मध्य विद्यालय बेलवा कटिहार

