बम शिव कहके- मधुमति छंद वर्णिक – राम किशोर पाठक
१११-१११-२
उपवन महके।
खर खग चहके।।
तन-मन बहके।
बम शिव कहके।।
पुलकित रहना।
हिय निज महना।।
अपयश दहना।
सुख सब गहना।।
प्रतिपल ढलता।
निज कर मलता।।
क्षण-क्षण गलता।
जय शिव चलता।।
अविरल बहना।
मधुरिम कहना।
सब-कुछ सहना।
शिवमय रहना।।
डम-डम बजता।
भव भय तजता।।
मृदुल सहजता।
शिव-शिव भजता।।
रचयिता:- राम किशोर पाठक
प्रधान शिक्षक
प्राथमिक विद्यालय कालीगंज उत्तर टोला, बिहटा, पटना, बिहार।
संपर्क – 9835232978
0 Likes
