आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
होली आई
होली आई होली आई,
खुशियों की सौगात लाई।
रंगों की बौछार लाई,
सबको हमने गुलाल लगाई।
पूआ और मिठाई खाई,
होली आई होली आई,
खुशियों की सौगात लाई।
मिलकर हमने फाग गाई,
ढोलक और मजीरा लाई।
सबके मन उमंग भर आई,
हम सबने गुलाल उड़ाई।
होली आई होली आई,
खुशियों की सौगात लाई।
जीवन में नवरंग भर आई,
होली बसंत के संग आई।
गली- गली बाजे शहनाई,
कोयल मीठी तान सुनाई।
होली आई होली आई,
खुशियों की सौगात लाई।
पिचकारी भर रंग उड़ाई,
सबको हमने गले लगाई।
भेदभाव को दूर भगाई,
हम सब हैं भाई- भाई।
अवध में होली खेले रघुराई,
हम सबने होलिका जलाई।
होली आई होली आई,
खुशियों की सौगात लाई।
✍️ ब्यूटी कुमारी
प्रधान शिक्षक
दलसिंहसराय,
समस्तीपुर

