आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।

वेद की ओर लौटें
वेद है ईश्वर की वाणी
ऋचा अध्ययन करते ज्ञानी,
वेद अपौरुषेय कहलाता
परब्रह्म वेदों के रचयिता।
वेदों को श्रुति हैं कहते
मुख से सुनकर याद रखते
जल, वायु, अग्नि और मृदा
इनका ज्ञान वेद कहलाता।
सामवेद में जल का वर्णन
ऋग्वेद से अग्नि का ज्ञान,
अथर्ववेद का अर्थ है मिट्टी
यजुर्वेद वायु का विज्ञान।
व्याकरण, गणित भूगोल खगोल
विशद वर्णन वेद का बोल,
सभी ग्रंथों का सत्य ज्ञान
वेद देता समस्याओं का समाधान।
यजुर्वेद में अनंत संख्याओं का ज्ञान
अथर्ववेद में चिकित्सा विज्ञान
तिनका से ब्रह्म तक का
वेद देता है सम्पूर्ण ज्ञान।
दयानंद सरस्वती वेद मनीषी
“वेदों की ओर लौटें” दिए ऋषि
मैक्समूलर का ऋग्वेद संस्करण
वेद विद्या में जीवन अर्पण।
सृष्टि कहानी कहे ऋग्वेद वाणी
वायुमंडल, जल नहीं थे प्राणी
पदार्थ का रुप प्रतिक्षण बदले
अनंत ज्ञान वेदों की ओर चलें।
कुमारी निरुपमा
बेगूसराय बिहार

