पद्यपंकज Uncategorized अनुशासन – भवानंद सिंह

अनुशासन – भवानंद सिंह



अनुशासन

प्यारे बच्चो सुन लो
तुम शिक्षकों की बात,
रहो हमेशा अनुशासन में
होगा तुम्हारा विकास।

प्रगति के पथ पर
आगे है बढ़ना,
देश के भविष्य हो तुम
यह बात तुम समझना।

जीवन सफल बनेगा
मान लो मेरी बात,
रहो हमेशा अनुशासन में
होगा तुम्हारा विकास।

लक्ष्य बनाकर तुमको
आगे है बढ़ना,
आए कोई मुसीबत
धैर्य नहीं खोना।

राहों की बाधाऍं
ध्यान भटकाऍंगें,
हो इरादा मजबूत तो
आगे बढ़ते जाएंगे।

मात-पिता और शिक्षक
है, दोस्त तुम्हारा खास,
रहो हमेशा अनुशासन में
होगा तुम्हारा विकास।

       भवानंद सिंह( शिक्षक )
       मध्य विद्यालय मधुलता 
      ‌‌    रानीगंज, अररिया
1 Likes
Spread the love

1 thought on “अनुशासन – भवानंद सिंह”

Leave a Reply