बिहार के शिक्षक
नित नई ऊर्जा के साथ
विद्यालय आते
बिहार के शिक्षक।
बच्चों को पढ़ाते
मूल्यों का पाठ
बिहार के शिक्षक।
कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित
बच्चों से रखते
भावनात्मक लगाव
बिहार के शिक्षक।
गीली मिट्टी को आकर
देते बिहार के शिक्षक।
नन्हें पौधों को तरु
बनाते बिहार के शिक्षक।
आम को खास बनाते
बिहार के शिक्षक।
दिशाहीन को नई दिशा
देते बिहार के शिक्षक।
खेल-खेल में बच्चों को
पढ़ाते बिहार के शिक्षक।
विद्यालय को सजाते सवारते
बिहार के शिक्षक।
विद्यालय के बगिया में
सुंदर-सुंदर फूल खिलाते
बिहार के शिक्षक।
बच्चों को शून्य से शिखर तक
पहुंचाते बिहार के शिक्षक।
विश्व पटल पर अपनी पहचान
बनाते बिहार के शिक्षक।
✍️ब्यूटी कुमारी
प्रधान शिक्षक
दलसिंहसराय, समस्तीपुर
1 Likes
