धरती माँ-सूर्य प्रकाश

धरती माँ

धरती माँ है बड़ी महान,
सबको मानती अपनी संतान I
कष्ट हजारों सहती है,
हमसे कुछ ना कहती हैं।
लालन पालन करती है माँ,
पेट हमारा भरती है माँI
रहने को दिया स्थान,
धरती माँ है बड़ी महान I
जहां जन्मा हर इंसान,
कितने लोग बने महान I
गोद में इसके सुख स्वर्ग समान,
धरती माँ है बड़ी महान I
करती माँ जग का कल्याण,
आओ हम इसका करें गुणगान,
इस पर अपना सर्वस्व कुर्बान,
धरती माँ है बड़ी महान I
प्रदूषण ले ली हजारों जान,
आओ लें हम सब ठान I
नहीं बनाएंगे इसे शमशान,
धरती माँ है बड़ी महान।

सूर्य प्रकाश
उo मo विo कुबौलीराम
पूसा, समस्तीपुर

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply