आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
गाय हमारी माता है, सबसे प्यारी, सबसे न्यारी।
दूध, दही और घी देकर, करती जीवन की रखवाली।
सीधी-सादी, शांत स्वभाव की, सबके मन को भाती है।
हर आँगन में सुख-समृद्धि की, मीठी खुशबू लाती है।
बछड़े की वह सच्ची ममता, प्रेम का पाठ पढ़ाती है।
सेवा, दया और करुणा का, सुंदर संदेश सुनाती है।
हरी-हरी घास चरकर भी, सबका जीवन महकाती है।
भारत की संस्कृति में गाय, श्रद्धा का दीप जलाती है।
आओ मिलकर सेवा करें, इसका मान बढ़ाएँ।
गाय की रक्षा का संकल्प लेकर, सुंदर भारत बनाएँ।
कार्तिक कुमार
B.P.Ed., M.A. in Yog
जिला शिक्षा पुरस्कार प्राप्त शिक्षक
मध्य विद्यालय कटरमाला, गोरौल, वैशाली (बिहार)
मो.: 7004318121

