पद्यपंकज Uncategorized श्री राम नाम की महिमा गिरींद्र मोहन झा

श्री राम नाम की महिमा गिरींद्र मोहन झा


Girindra Mohan Jha

श्रीराम नाम की महिमा
।। ॐ सीतारामाभ्यां नम: ।।
श्रीराम नाम है परमात्मा श्रीहरि विष्णु का अद्भुत, अलौकिक नाम ।
श्रीराम नाम है ब्रह्म और प्रणव(ॐ) का वाचक, है यह अमूल्य नाम ।।
बोलो राम राम राम….
श्रीराम नाम की महिमा है बड़ा ही अपरम्पार।
मैं क्या कहूं, मुझमें कहां है ऐसा सामर्थ्य अपार ।।
बोलो राम राम राम…
श्रीराम नाम की महिमा गाते हैं सकल वेद पुराण ।
श्रीराम नाम है महिमामयी, कई सद्गुणों की खान ।।
बोलो राम राम राम….
उमा सहित त्रिपुरारी गाते श्रीराम राम राम ।
देव, ऋषि, संत हैं कहते श्रीराम राम राम ।।
बोलो राम राम राम….
भक्तशिरोमणि बजरंगबली हनुमान हैं गाते श्रीराम जय राम जय जय राम ।
संकटनाशन, मंगलकारक विजय मंत्र है श्रीराम जय राम जय जय राम।।
बोलो राम राम राम…
श्रीराम नाम है, हर्ष, आनंद, मंगल राशि की खान ।
दुःख, व्याधि, भय को हरता, श्रीराम का नाम महान ।।
बोलो राम राम राम….
।।जय श्रीराम।।
…..गिरीन्द्र मोहन झा

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply