पद्यपंकज Deshbhakti,sandeshparak,Shakshanik हमारा तिरंगा -आशीष अम्बर

हमारा तिरंगा -आशीष अम्बर


ashish amber

सब मिलकर संकल्प करें,

हर घर में तिरंगा लहराये ।

आन , बान और शान हमारी ,

चारों दिशाओं में यह फहराये ।

सबसे सुन्दर, सबसे अच्छा ।

दुनिया में सबसे न्यारा है ।

सब मिलकर संकल्प करें,

घर – घर में तिरंगा लहराना है ।

भारत की यह गौरव गाया,

हर दिल की ये चाहत है ।

तीन रंग का सुंदर सा यह ,

देता दिल को राहत है ।

सबसे ऊँचा झंडा अपना,

देखो कैसे शान से फहराये ।

पूरब से पश्चिम दिशा तक,

और उत्तर से दक्षिण तक लहराये ।

हमें है गौरव अपने ध्वज पर,

यह हमारे देश का स्वभिमान ।

इसकी रक्षा को कृत संकल्पित,

देना है हमें सबको यह ज्ञान ।

आशीष अम्बर

( विशिष्ट शिक्षक)

उत्क्रमित मध्य विद्यालय धनुषी

प्रखंड – केवटी

जिला – दरभंगा

बिहार

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply