इस देश का नाम हिन्दुस्तान है-प्रियंका कुमारी

 

इस देश का नाम हिन्दुस्तान है 

मान है, अभिमान है,
जो इस देश के हम संतान हैं,
संस्कृति यहाँ की धरोहर है
जिसका जग में पूरा बखान है।
सौभाग्य हमारा इस देश में जन्मे,
इस देश का नाम हिन्दुस्तान है।।

है यहाँ अनेक रंग-रूप, वेश-भाषा,
पर इंसानियत के ऊपर कोई धर्म नहीं,
बस भाईचारा और प्रेम की भाषा समझे,
यहाँ बसते सब में सबकी जान है।
सौभाग्य हमारा जो इस
प्रेम की नगरी में जन्मे,
इस देश का नाम हिन्दुस्तान है।।

यहाँ हर घर ईद में बने सेवईयाँ,
तो दीपावली में मिलकर बनाते रंगोली हैं,
वैशाखी में मिलकर सब झूमे नाचे,
जो हमारे देश में प्यार की पहचान है।
सौभाग्य हमारा इस देश में जन्मे,
जहाँ मिलकर सभी पर्व मनाते,
इस देश का नाम हिन्दुस्तान है।।

युगों-युगों से चलती आ रही परंपरा,
यहाँ मेहमानों की होती है पूजा,
करते सभी दिल उनका सम्मान हैं,
आदर सत्कार करते इतना जैसे
वह हमारे लिए भगवान हैं।
सौभाग्य हमारा इस देश में जन्मे,
जहाँ मेहमानों की होती पूजा,
इस देश का नाम हिन्दुस्तान है।।

खून-पसीना से मेहनत करके,
खेतों से सोना उपजाते,
गर्व है हमें जो हमारे देश में रहते
ऐसे किसान हैं,
जिनकी धरती में बसती अपनी जान है,
सौभाग्य हमारा इस देश में जन्मे,
जहाँ हरियाली से सजी खेत खलिहान है,
इस देश का नाम हिन्दुस्तान है।।

नदियों की यहाँ करते पूजा,
आस्था का प्रतीक है माँ गंगा,
पशु-पक्षी की भी है कई गाथा यहाँ,
गाय को माने माता के समान है।
सौभाग्य हमारा जो इस देश में जन्मे,
जहाँ पशु पक्षी के भी कई गाथा पुराण हैं,
इस देश का नाम हिन्दुस्तान है।।

बेटा-बेटी सबको एक माने,
यहाँ बढ़ते कदम सबके एक समान है,
पढ़ाई हो या खेल-कूद या
अंतरिक्ष में जाने की हो बात
पूरे देश में गौरव बढ़ाया,
बनाया अपना एक स्थान हैं।
सौभाग्य हमारा जो इस देश में जन्मे,
जहाँ बेटियों ने भी बढ़ाया सम्मान है
इस देश का नाम हिन्दुस्तान है।।

इतिहास गवाह है उन शहीद वीरों का,
जिसने देश के लिए दिए अपने प्राण हैं,
आज भी देश की आन-बान के
ख़ातिर हर माँ का लाल,
सरहद पर देने को तैयार खड़ा, अपनी जान हैं।
सौभाग्य हमारा जो इस जन्मे,
ऐसे वीरों को करते शत-शत प्रणाम हैं,
इस देश का नाम हिन्दुस्तान है।।

प्रियंका कुमारी
प्राथमिक विद्यालय रहिया टोला
बायसी, जिला पूर्णिया(बिहार)

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply