पद्यपंकज sandeshparak,Shakshanik जन गण मन हम गाते हैं-नीतू रानी

जन गण मन हम गाते हैं-नीतू रानी


Nitu Rani

तिरंगा दिवस मनाएंँगे
जय- जय कार लगाएँगे,
इस झंडे के नीचे हम सब
शीश झकाएँगे ऊपर तिरंगा फहराएँगे।
तिरंगा दिवस ——–२।

22 जुलाई 1947 ई० को
तिरंगा को अपनाया गया,
ऐतिहासिक प्रस्ताव उसी दिन
नेहरू जी द्वारा पेश किया
गया।

पिंगली वेंकैया ने तिरंगा का
खूबसूरत डिजाइन दिया,
केसरिया, सफेद,हरा रंग से
तिरंगा को क्या खूब रंगा।

केसरिया रंग साहस त्याग की निशानी
सादा रंग है सच्चाई की,
हरा रंग विश्वास समृद्धि की
चौबीस लकीर धर्म चक्र की ।

आज के दिन इस तिरंगे को
राष्ट्रीय अंगीकरण दिवस के रुप में मनाते हैं,
इनके नीचे सब खड़े होकर
जन गण मन हम गाते हैं।

नीतू रानी

विशिष्ट शिक्षिका 
स्कूल -म०वि० रहमत नगर

सदर मुख्यालय पूर्णियाँ बिहार

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply