पद्यपंकज sandeshparak,Shakshanik,दिवस करो दाँतों की रक्षा-नीतू रानी

करो दाँतों की रक्षा-नीतू रानी


Nitu Rani

दंत चिकित्सक दिवस मनाइए, 

दाँत को चिकित्सक से दिखाइए।

दंत दिवस में सभी कोई करना दाँतो की सफाई,

ऐसा नहीं करने पर आपको खाना पड़ेगा दवाई।

साल में कम से कम दाँतों को चिकित्सक से दिखलाओ,

उनके कहे अनुसार दाँतो को रोज चमकाओ।

सुबह शाम ब्रश करना दाँतों में नहीं लगेगा कीड़ा,

अच्छे से खाओगे खाना न होगी तुझे कभी पीड़ा।

दाँत दर्द में हल्दी,नमक, तेल से 

करना दाँतो की मालिश,

छू मंतर में दर्द भागेगा हो जाएगा दाँतों की पालिश ।

दाँत दर्द में केलेवम 650 ,जीरो डाॅल एसपी,केटरोल डीटी खाने से मिलता है आराम,

यही तीनों टेबलेट का लिख लीजिए काॅपी में नाम।

बहुत दर्द होने पर केटरोल डीटी एक गोली है खाना,

देगा झट आराम तुझे गाने लगोगे गाना।

बहुत दिनों से है दाँतों में दर्द तो चिकित्सक से आप दिखाना,

अगर नही दिखाओगे तो जीवन भर पड़ेगा पछताना।

बहुत दिनों के दाँत दर्द में पकड़ता दाँतों में बीमारी कैंसर,

कोई न तुझको बचा पाएगा 

बढ़ा रहेगा प्रेशर ।

दाँत तोड़ने का हिम्मत सिर्फ दंत चिकित्सक करते,

दाँत अगर वो तोड़ते हैं तो जोड़ने का भी हिम्मत वो रखते।

इसलिए दंत चिकित्सक दिवस मनाकर दाँतो की करो सुरक्षा,

सभी काम करते हुए करो 

आप दाँतों की रक्षा l

नीतू रानी, विशिष्ट शिक्षिका

स्कूल -म०वि० रहमत नगर सदर मुख्यालय पूर्णियाँ बिहार।

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply