आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।

महिनों के नाम
जनवरी है वर्ष की जान
फरवरी है फूलों की पहचान
मार्च में आए होली
अप्रैल मे रामनवमी का नाम
मई है गर्मी का आगमन
जून मे आम लुभावन
जुलाई से वर्षा ऋतु की शुरुआत
अगस्त मे पर्वों की बारात
सितम्बर का महिना है बप्पा के नाम
अक्टूबर में दशहरे की धूमधाम
नवम्बर मे दीवाली आई
दिसम्बर मे ओढे रजाई ।
कुमारी अनु साह
प्रा. वि. आदिवासी टोला भीमपुर
छातापुर सुपौल

