मैया आओ -डॉ स्नेहलता द्विवेदी

मैया आओ 🙏🌹

मैया मोरी आओ ना ,
घर में आ रह जाओ ना।
मन में बस जा तू मोरी मैया ,
भक्ति दीप जलाओ ना।

मैया मोरी आओ ना ,
घर में आ रह जाओ ना।

जगमग जगमग राह तुम्हारा ,
धरती स्वर्ग बनाओ ना।
हम सब राह तके हैं मैया,
नयनो की प्यास बुझाओ ना।

मैया मोरी आओ ना ,
घर में आ रह जाओ ना।

प्रेम भक्ति से नयन लोर भरे ,
लोल कपोल बहाओ ना।
घर आँगन ड्योढी सब सुना ,
मैया चरण बढ़ाओ ना।

मैया मोरी आओ ना ,
घर में आ रह जाओ ना।

हम तों आस लगाए बैठे ,
सुन्दर सुम्मुख दिखाओ ना।
धूप दीप नैवेद्य आभुषण ,
आ मेरा मान बढ़ाओ ना।

मैया मोरी आओ ना ,
घर में आ रह जाओ ना।

डॉ स्नेहलता द्विवेदी आर्या
उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय शरीफगंज कटिहार

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply