पद्यपंकज Uncategorized मौन संगीत.. डॉ अजय कुमार “मीत”

मौन संगीत.. डॉ अजय कुमार “मीत”


Ajay


मौन पड़ी मन वीणा को
भावों ने झंकृत कर डाला
जग उठे मौन से संगीत।

कोरे कागज पर लेखनी दौड़ी
आड़े-तिरछे अक्षर उभरे
निकल पड़े भावों से गीत।

हृदय जाग भावों को छूआ
मिल गए परस्पर दोनों
छाया गुंजन से फिर प्रीत

फिर, खोती गई हर चीज
गूंज-अनुगूंज में खो गई
बज(बच)रहा सिर्फ मौन संगीत।
             डॉ०अजय कुमार “मीत”

1 Likes
Spread the love

Leave a Reply