पद्यपंकज Uncategorized हरियाली -रामकिशोर पाठक

हरियाली -रामकिशोर पाठक


Ram Kishore Pathak

लेख सुनें तैयार

हरियाली- रासा छंद गीत

शब्दों से आज चीखना है।
वृक्ष लताओं से लिखना है।।

जब धरती पर हरियाली हो।
मौसम मन भाने वाली हो।।
शुद्ध हवा पानी सब पाए।
पुलकित हो हम-सब हर्षाए।।
कुछ इनके रीत सीखना है।
वृक्ष लताओं से लिखना है।।०१।।

आओ ज्यादा वृक्ष लगाए।
मेघों को जो शीघ्र बुलाए।।
गर्मी से जो हमें बचाए।
तरह-तरह फल फूल खिलाए।।
स्वर्ग धरा पर अब दिखना है।
वृक्ष लताओं से लिखना है।।०२।।

जीवन रक्षक वृक्ष हमारा।
इनकी रक्षा धर्म तुम्हारा।।
पल-पल इनसे मिले सहारा।
इनसे चलती सांँस हमारा।।
वृक्षों को छोड़ विलखना है।
वृक्ष लताओं से लिखना है।।०३।।

गीतकार:- राम किशोर पाठक
प्रधान शिक्षक
प्राथमिक विद्यालय कालीगंज उत्तर टोला, बिहटा, पटना, बिहार।
संपर्क – 9835232978

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply