पद्यपंकज Uncategorized मतदाता जागरूकता मृत्युंजय कुमार

मतदाता जागरूकता मृत्युंजय कुमार


Mritunjay

मतदाता जागरूकता….आओ मतदान करे हम।

आओ मतदान करे हम,
लोकतंत्र का सम्मान करे हम।

वोट डालना है अधिकार हमारा,
इसको नही है जाया करना।

छोड़ो सब काम-धाम,बूथ पर पहुंच करो मतदान,
वोट देकर करो लोकतंत्र का सम्मान।

जाति-धर्म में कभी न बंटना,
निर्भय होकर तुम मतदान करना।

वोट देने हम सब जाएंगे,
जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभायेंगे।

लोभ-लालच और प्रलोभन में कभी न पड़ना,
लोकतंत्र के सम्मान में तुम मतदान जरूर करना।

अपने अपने बूथ पर है जाना,
वोट देकर है अपना फर्ज निभाना।

मृत्युंजय कुमार
NPS खुटौना यादव टोला
पताही,पूर्वी चंपारण
मो:8409126156

1 Likes
Spread the love

1 thought on “मतदाता जागरूकता मृत्युंजय कुमार”

Leave a Reply