आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
मतदाता जागरूकता….आओ मतदान करे हम।
आओ मतदान करे हम,
लोकतंत्र का सम्मान करे हम।
वोट डालना है अधिकार हमारा,
इसको नही है जाया करना।
छोड़ो सब काम-धाम,बूथ पर पहुंच करो मतदान,
वोट देकर करो लोकतंत्र का सम्मान।
जाति-धर्म में कभी न बंटना,
निर्भय होकर तुम मतदान करना।
वोट देने हम सब जाएंगे,
जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभायेंगे।
लोभ-लालच और प्रलोभन में कभी न पड़ना,
लोकतंत्र के सम्मान में तुम मतदान जरूर करना।
अपने अपने बूथ पर है जाना,
वोट देकर है अपना फर्ज निभाना।
मृत्युंजय कुमार
NPS खुटौना यादव टोला
पताही,पूर्वी चंपारण
मो:8409126156


पहले मतदान फिर जलपान,जिससे बनेगा भागलपुर की पहचान। धन्यवाद