पद्यपंकज Yaden,बालपन की कविताओं का संकलन मुझे मेरा बचपन लौटा दे – खुशबू कुमारी

मुझे मेरा बचपन लौटा दे – खुशबू कुमारी



लेख सुनें तैयार
  • ए गुजरा हुआ समय,
  • मुझे मेरा बचपन लौटा दे।
  • थक चुकी हूं जीवन से,
  • मुझे मां की वह गोद दिला दे।।
  • वह गुड़ियों से खेलना,
  • वह मिट्टी के घरौंदे बनाना।
  • वह चुपके से दोपहरी में,
  • पेड़ों पर चढ़ जाना।।
  • ना किसी चीज की चिंता
  • ना पैसों का मोल,
  • जहां बस मीठी बोली से,
  • लेते थे हम सबको तोल।।
  • आज फिर से याद आ गया वह बचपन,
  • चल मुझे अब वहीं लौटा दे।
  • ए गुजरा हुआ समय,
  • मुझे मेरा बचपन लौटा दे।।
  • खुशबू कुमारी
  • मध्य विद्यालय गोला पंचायत जे पी कॉलोनी चंदवारा मुजफ्फरपुर

1 Likes
Spread the love

Leave a Reply