नव भारत का निर्माण करें – बिंदु अग्रवाल

बिंदु अग्रवाल

आओ भारतवासी मिल कर 

ज़न-ज़न का आह्वान करें, 

नव गति, नव लय, गीत नया हो 

नव भारत का निर्माण करें।

निर्माण करें हम उस युग का 

जिसमें ज़न-ज़न का उत्थान हो, 

हर मन निश्छल प्रेम पूर्ण 

मेरे भारत की पहचान हो।

न भेद भाव न जात-पात का 

किस्सा सरे बाजार हो, 

न कटु वचन, न नीच चलन 

न कपट न व्याभिचार हो ।

विश्व पटल पे देश हमारा 

सत कर्मों की पहचान हो, 

एक ही गूंज, बस एक ही नारा 

भारत भूमि महान हो।

    

  बिन्दु अग्रवाल शिक्षिका 

 मध्य विद्यालय गलगलिया 

 किशनगंज बिहार

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply