आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।

पतंग
दिन है आज पतंग का
नभ में साज पतंग का
इंद्रधनुष के रंगों वाला
वह देखो सतरंगी पतंग।
चौकोर आकार वाला
चली डोर पर बैठ पतंग
रंग बिरंगी सतरंगी पतंग
आसमान में उड़ी पतंग।
मकर संक्रांति का पर्व
पतंग उड़ाने का उत्सव
तिल गुड़ का लड्डू खाया
खूब मजे से पतंग उड़ाया।
हवा के संग उड़ चली पतंग
रंग बिरंगी सतरंगी पतंग
इधर से आई उधर गई
सर सर सर सर उड़ी पतंग।
मुड़ मुड़कर उड़ चली पतंग
देखो बच्चों देखो देखो
चिड़िया सी उड़ चली पतंग
कुछ छोटी कुछ बड़ी पतंग।
पेड़ में जा फंसी पतंग
रंग बिरंगी सतरंगी पतंग
फर फर फर फर उड़ी पतंग
अरे अरे लड़ पड़ी पतंग।
इसको काटा उसको काटा
कट कर धरा पर गिरी पतंग
रंग बिरंगी सतरंगी पतंग
आसमान में उड़ी पतंग।
ब्यूटी कुमारी
मध्य विद्यालय मराँची
बछवाड़ा, बेगूसराय

