पद्यपंकज Aasha Ichchha पेड़ लगाओ-मुन्नी कुमारी 

पेड़ लगाओ-मुन्नी कुमारी 



पेड़ लगाओ, पेड़ लगाओ 

पर्यावरण को स्वच्छ बनाओ 

प्रदूषण को दूर भगाओ 

धरती माँ का मान बढ़ाओ ।

पेड़ लगाओ,ऑक्सीजन पाओ 

पर्यावरण से जीवन स्वस्थ बनाओ 

हर आँगन में पेड़ लगाओ 

हरा-भरा संसार सजाओ ।

एक पेड़ सौ पुत्र समान

यहाँ न करो जंगल वीरान

सब मिल पूरा करो अरमान

यहीं हैं प्रकृति का सम्मान ।

आओ सब मिल संकल्प करें

एक पेड़ लगाकर जीवन सफल करें 

धरती को स्वर्ग बनाएँगे

हर दिन पर्यावरण दिवस मनाएँगे ।

पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ

पेड़ लगाओ, जल बचाओ

पेड़ लगाओ, पेड़ लगाओ 

मिलकर सुंदर कल बनाओ ।

रचियता- मुन्नी कुमारी 

प्रधान शिक्षिका 

प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर मुशहरी 

प्रखण्ड- झंझारपुर, मधुबनी

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply