आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।

फल की विशेषता
एक सेब रोज खाएं
डॉक्टर को दूर भगाएं।
आम है फलों का राजा,
उसको खाने का अलग मजा।
केला खाकर सेहत बनाएं
आयरन की कमी न रह जाए।
कीवी खाओ इम्युनिटी बढाओ,
रोग को है दूर भगाओ।
अनार के है लाल दाने,
खाकर खून है बढ़ जाने।
अमरूद का फल ये जो होता,
उच्च रक्तचाप में औषधि होता।
पेट की दूर हो हर बीमारी,
जब खाये फल बहुत सारी।
तरबूज खरबूज भी सेहतमंद फल है
खाकर इसे बनो अक्लमंद है।
संतरा खाओ विटामिन सी पाओ,
इसी तरह स्वस्थ जीवन अपनाओ।
पपीता एक ऐसा फल है,
पेट के लिए फायदेमंद है।
अंगूर जामुन जैसे अनेकों फल है,
रोगी के लिए अमृत सम है।
लवण विटामिन खनिज है तुम पाओ,
फल को जीवन में अपनाओ।
रुचिका

