आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।

प्यारी बच्ची
एक बच्ची है प्यारी सी
चाहती है वो पढ़ना
पंख लगा कर उड़ना।
कुछ करना चाहती है जीवन में
खुशियाँ लाना चाहती है,
अपने घर के आंगन में।
पर कुछ लोग ऐसे होते है
जो नहीं देखना चाहते उसकी उड़ान
उसके पंख कुतरने को
करते हैं अनेक काम।
पर खुशनसीब है वो
मिला है उसको सबका साथ
सबका नाम करेगी रौशन
इस विश्वास के साथ।
खुशबू कुमारी म. वि. बलुआचक जगदीशपुर भागलपुर

