आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।

राखी
सबसे सुन्दर सबसे प्यारा,
राखी का त्योहार हमारा।
रक्षा सुत्र का प्यारा बन्धन,
करता सारा जग अभिनंदन।
भाई-बहन के पावन प्रेम का,
नाता है यह निर्मल निश्छल।
हर भाई का एक ही सपना,
बहन की रक्षा हर पल करना।
बहन भाई पे स्नेह लुटाती,
मन से रोज आशीष है देती।
जुग जुग जिये हमारा भैया,
भगवन परूँ मैं तेरे पैयां।
मेरी है बस एक ही इच्छा,
करना सदा भाई की रक्षा।
मेरे हिस्से की भी खुशियाँ
भाई के झोली में भर देना।
सदा फले-फूले मेरा भाई,
उसकी रोज बलईया लेना।
उसकी किलकारी से गूँजे,
घर आँगन का कोना कोना।
सबसे सुन्दर सबसे प्यारा,
राखी का त्योहार हमारा।
प्रीति
कन्या मध्य विद्यालय मऊ
विद्यापति नगर समस्तीपुर

