झलक दिखाएं कृष्ण -रामकिशोर पाठक

Ram Kishore Pathak

झलक दिखाएँ कृष्ण- रोला छंद गीत

मिल जाए फिर चैन, उन्हें आँखों में भरके।
छलक उठे है नैन, याद मोहन को करके।।

क्षमा माँग लूँ आज, सभी पापों के अपने।
करता पश्चाताप, लगा है जीवन तपने।।
झलक दिखाएँ कृष्ण, सोचकर आँखें फरके।
छलक उठे है नैन, याद मोहन को करके।।०१।।

लेकर मन में आस, लगा मोहन को जपने।
होगी सफल प्रयास, पूर्ण हो सारे सपने।।
बाधाओं को कृष्ण, सभी ले जाएँ हरके।
छलक उठे है नैन, याद मोहन को करके।।०२।।

कौन यहाँ है और, कहें हम जिसको अपने।
हृदय भरा है दर्द, कहूँ तो लगता कँपने।
दे देंगे प्रभु त्राण, हाथ अब सिर पर धरके।
छलक उठे है नैन, याद मोहन को करके।।०३।।

गीतकार:- राम किशोर पाठक
प्रधान शिक्षक
प्राथमिक विद्यालय कालीगंज उत्तर टोला, बिहटा, पटना, बिहार।
संपर्क – 9835232978

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply