राधा माधव सबने बोला- प्रणव छंद गीत
राधा माधव सबने बोला।
कैसे अंतस किसने खोला।।
जो है कृष्ण भजन में भाई।
माया क्योंकर डँसने आई।।
काला क्यों फिर उसका चोला।
राधा माधव सबने बोला।।०१।।
डूबें सागर भव में सारे।
देखो मोहन किसको तारे।।
छोड़ा स्वार्थ सहज जो झोला।
राधा माधव सबने बोला।।०२।।
जीवों से समरस होना है।
भावों का मल सब धोना है।।
बच्चों सा उर रख के भोला।
राधा माधव सबने बोला।।०३।।
गीतकार:- राम किशोर पाठक
प्रधान शिक्षक
सियारामपुर, पालीगंज, पटना, बिहार।
संपर्क – ९८३५२३२९७८

