हिंदी का सम्मान करें
संस्कृति का उत्थान करें
हिंदी है भारत की शान
हिंदी हिंदुस्तान की जान
यह है सरल सुगम सी भाषा
समस्त भावों की परिभाषा
निज भाषा गुणगान करें
हिंदी का सम्मान करें
यह भारत की शान है
इसकी अलग पहचान है
जन-जन का श्रृंगार है
संस्कृति का उद्धार है
इसका मत अपमान करें
हिंदी का सम्मान करें
समृद्धि का निर्मात्री हिंदी
देश का भाग्य विधlत्री हिंदी
उत्तर -दक्षिण ,पूरब -पश्चिम
हर दिल की है रानी हिंदी
निज भाषा उत्थान करें
हिंदी का सम्मान करें
सब रस की रसखान है हिंदी
भारत की पहचान है हिंदी
छंद -मात्रा ,स्वर -व्यंजन से
भाषा की पहचान है हिंदी
सफल गौरव अभियान करें
हिंदी का सम्मान करें।
मन में हिंदी तन में हिंदी
तन के हर कण में हिंदी
भारत मां के माथे का बिंदी
इसका अनंत विस्तार करें
हिंदी का सम्मान करें
भारत के जन-जन की भाषा
भारतीय संस्कृति की परिभाषा
आओ नव निर्माण करें
हिंदी का सम्मान करें।
सुबाला कुमारी
विशिष्ट शिक्षिका
U. U M.Vविशनपुर
जीछो गोराडीह,
भागलपुर

