किताबों की दुनिया पार्ट 2
इसकी दुनिया में गाँव का सरल जीवन है
जिसमें खेतीवारी और दुनियादारी है
तो गाँव का साहू और समाज की मक्कारी भी
होरी जैसा ठगा जानेवाला किसान है तो
दिन रात मेहनत करने के बाद भी
एक अदना सा कम्बल नहीं खरीदपाने की कसक लिए
पूस की रात में ठिठुरता हलकू भी
इसकी दुनियां काफी रोचक है ।
यह बताती है कि इसकी दुनियां में
केवल खेत खलिहान की अर्थव्यवस्था नहीं है
गाँव और कसबा का बाजार भी है
जहाँ जीवन की उपयोगी वस्तुएं उपलब्ध है
तो विकसित विशाल मॉल बाजार के साथ
बड़े बड़े शेयर मार्केट भी
बड़ी रंगीन है इसकी दुनियां ।
यह बताती है इसकी दुनियां काफी रंगीन है
जिसमे काल्पनिक कहानियाँ भी है
तो ज्ञानवर्धक रोचक जानकारियाँ भी
आधुनिक वैज्ञानिक खोज भी है
तो विज्ञान की नवीनतम शोध भी
चन्द्रमा पर पहुँचने की गाथा है तो
अन्य ग्रहों पर कृत्रिम उपग्रह भेजने की विजय पताका भी
यह बताती है कि इसकी दुनियां रोचक और ज्ञानवर्धक है
किताबें पूछती है हमसे और आपसे
क्या नहीं है हमारी दुनियां में
वह बताती है हमको और आपको
वह बुलाती है हमको और आपको
मोबाइल छोड़कर थोड़ी मेरी दुनियां में आओ
हमारे साथ थोड़ा वक्त बिताओ
केवल सफेद और काली नहीं है हमारी दुनिया
हमारी दुनिया भी रंगीन है
जिसमे तुम्हारे लिए संभावनाओं का भंडार है ।
संजय कुमार
जिला शिक्षा पदाधिकारी
अररिया ।
0 Likes

