संत रविदास जयंती-नीतू रानी

Nitu Rani

आज है संत रविदास जी की जयंती 

आज का दिन है बड़ा महान,

आज बनारस में लोग उत्सव मनाते 

करके तीर्थ प्रयाग स्नान।

माघ पूर्णिमा को प्रकाश पर्व के रुप में

मनाई जाती संत रविदास जी की जयंती,

इस दिन निकाला जाता शोभायात्रा 

लंगर खिलाते करके सबको विनती ।

संत रविदास जी कहते हैं रहिए 

सब आपस में सब मिलजुल कर,

झगड़ा -झंझट कोई मत करिए 

लगा रहेगा आपके मन में डर।

झूठ, चोरी ,नशा , हिंसा और व्यभिचार को

इन पंच पाप को मत करिए,

सब काम को छोड़- छाड़कर 

प्रभु को भजना मत भुलिए‌।

पाप को छोड़ पुण्य का रास्ता 

बिना कहे हीं पग धरिए,

सबकी सुनिए मन की करिए

संत रविदास जी का कहे करिए‌।

मन चंगा तो कठौती में गंगा 

संत रविदास जी के कथन को पढ़िए,

इनके कथन का अर्थ समझकर 

बाहर भक्ति नही अंदर हीं भक्ति करिए।

नीतू रानी, विशिष्ट शिक्षिका

स्कूल- म०वि०रहमत नगर

सदर मुख्यालय पूर्णियाँ बिहार

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply