पद्यपंकज Bhawna,Manorajak,padyapankaj,Teachers Of Bihar,ToB PadhyaPankaj,अनुभव,संदेश शुभकामना संदेश – जैनेन्द्र प्रसाद ‘रवि’

शुभकामना संदेश – जैनेन्द्र प्रसाद ‘रवि’


Jainendra

शुभकामना संदेश

मध्य विद्यालय दरबे भदौर*प्रखंड पंडारक के प्रधानाध्यापक *भाई रामपाल सिंह अनजान जी का दिनांक ३१,१०,२०२५ को विद्यालय से सफल व निर्विघ्न सेवा समाप्ति के अवसर पर पेश है शुभकामना स्वरूप दिल का उद्गार:-

 

दिल की दुआ

हमेशा ही मस्त रहें,

और सदा स्वस्थ रहें,

दिल से दुआएं भाई, दे रहा हूँ साथ में।

 

गूँजती रह हमेशा,

आँगन में खिलकारी,

जीवन की डोर रहे, भाभी जी के हाथ में।

 

बनी रहे खुशहाली,

थीरके गालों पे लाली,

बेफिक्र होकर खूब, नींद आए रात में।

 

इच्छित छप्पन भोग,

जब चाहें खाएँ रोज,

राबड़ी मलाई दूध,  घी हो दाल-भात में।

 

जैनेन्द्र प्रसाद ‘रवि’

साहित्य सेवी सेवा निवृत्त शिक्षक,

म.वि. बख्तियारपुर, पटना

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply