सुन्दर बिहार सुखमय संसार-नीतू रानी

सुन्दर बिहार सुखमय संसार

बिहार को सुन्दर बनाना है
सुखमय संसार में जीवन बिताना है।
हमें गर्व है हम हैं बिहार के वासी
हम हैं बिहारी हम हैं बड़े साहसी,
हम अपने बिहार पर इतराते हैं
सुखमय जीवन बिताते हैं।

बिहार को सुन्दर बनाना है
सुखमय जीवन बिताना है।

जहाॅ॑ जाते हैं हम
अपने सर को उठाकर,
हमें देख दूसरे देशवासी
बात करते हैं सर झुका कर
हम बिहारी गर्व से फूले नहीं समाते हैं।
सुखमय जीवन बिताते हैं।

बिहार को सुन्दर बनाना है
सुखमय जीवन बिताना है।

मेरे बिहार में सुंदर रिवाज है
यहाॅ॑ के लोगों में धार्मिक विचार है,
यहाॅ॑ सब जाति रहते हैं मिल-जुलकर
और आपस रखते वो सुंदर व्यवहार है।
इसलिए हम सब मिलकर
बिहार को सुन्दर से सजाएँगे
सुखमय जीवन बिताएँगे।

नीतू रानी

प्र० शि० बायसी पूणि॔याँ बिहार

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply