आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।

स्वतंत्रता दिवस
हजारों कुर्बानियाँ देकर
यह आजादी हमने है पाई
भारत माँ की रक्षा करने की
कसमें हमने है खाई।
फैला रखी है माएँ
अपने आँचल को सीमाओं पे
भारत की विरंगनाओं ने भी
अपने सुहाग से बेड़ा है बनाई
सजा रखी है बहनों ने
भाई की मजबूत कलाई
अगर कोई दुश्मन इस ओर
देखने की दुःसाहस भी करे तो
निश्चित उसकी सामत है आई
अब तो बेटियों को भी हमने
अस्त्र शस्त्र से सुसज्जित किया है
भारत माँ की रक्षा के लिए
उसको फौलाद बना दिया है
जय भारत जय भारती🙏🏻

कुमकुम कुमारी
मध्य विद्यालय बाँक
जमालपुर, मुंगेर

