आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
तितली रानी आओ मेरे पास,
तुमसे कुछ बातें करनी थी खास,
तुम पंखों को कैसे सजाती हो,
तुम फूलों से क्या पाती हो?
तितली बोली- सोंचो ये बात,
ईश्वर ने दिया हमको सौगात,
फूलों से हमने जब प्यार किया,
उसने भोजन ख़ुशबू उपहार दिया,
जो अपने सुख को बाँटते हैं,
दूसरों का स्नेह भी पाते है,
जीवन में सदा मुस्काते हैं,
सच्चाई, एकता, प्रेम से हम सब
जीवन मे खुशियां लाते हैं।

शशिधर उज्ज्वल

