पद्यपंकज Shakshanik योग-अशोक कुमार

योग-अशोक कुमार



लेख सुनें तैयार


योग

दिनभर व्यस्तता के बाद,
रात को आराम करें।
सुबह जल्दी उठकर,
आओ चले व्यायाम करें।।

सुबह-सुबह दौड़ लगाएं,
शरीर में चुस्ती फुर्ती लाएं।
नित्य क्रिया करके हम,
सभी रोगों को भगाएं।।

शरीर के आलस्य को भगाएं,
मोटापा को चलो घटाएं।
व्यायाम और कसरत से,
शुगर और डायबिटीज को भगाएं।।

राह चले कुछ पैदल,
शरीर से पसीना बहाए।
तभी होगा जीवन सुंदर,
चलो हम योगा को अपनाएं।।

सभी रोगों की है दवा,
आलस त्याग व्यायाम करें।
शरीर को हृस्ट-पुष्ट रखने के लिए,
आओ हम सूर्य प्रणाम करें।।

सुबह-सुबह स्वच्छ वातावरण में,
चिड़ियों का कौतूहल सुने।
मन स्वच्छ निर्मल होगा,
आओ मिलकर योगा करें।।

सपाट मारकर चेस्ट बढ़ाएं,
बिम्ब मारकर हाइट।।
हाई लॉन्ग जंप करें,
तब करें फाइट।।

शरीर को स्ट्रांग बनाएं,
सुबह-सुबह खेल के मैदान में जाएं।
फुटबॉल और हॉकी खेलकर,
अपने दम को बढ़ाएं।।

नित्यम हम योगा करके,
अपनी उम्र बढ़ाएं।
शरीर को शक्तिशाली बनाएं,
सभी रोगों को भगाएं।।

अशोक कुमार
न्यू प्राथमिक विद्यालय भटवलिया
नुआंव कैमूर

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply