पद्यपंकज Uncategorized ओजोन रानी सूर्य का

ओजोन रानी सूर्य का



1000669680.jpg

  1. ओजोन दिवस पर ओजोन रानी और सूर्य का तांडव ☀️
    नीले अंबर के सिंहासन पर, सजी हुई है एक कहानी,
    वायुमंडल के महलों में रहती है ओजोन रानी।
    अनंत ब्रह्मांड के बीच चमकता, सूर्य देव का तेज प्रचंड,
    धरती मां का वो राजा है, जिसका वैभव अमित-अखंड।
    पर उस राजा के गुस्से से, एक प्रलयंकारी आग निकलती,
    पराबैंगनी (UV) किरणों के रूप में, एक घातक तलवार है चलती।
    अगर पहुंच जाए वो धरती पर, तो हाहाकार मच जाता है,
    मानव का सुंदर तन-मन, पल भर में झुलस जाता है।
    त्वचा का कैंसर, भीषण रोग, और सनबर्न का वो संताप,
    आंखों की रोशनी छीन लेता, ये किरणों का भयानक पाप।
    भीतर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को पल में यह हर लेती,
    हंसती-खेलती सुंदर धरती को, मरुस्थल ये कर देती।
    पर घबराओ मत! अंबर में एक महायोद्धा तना खड़ा है,
    इन कातिल संहारक किरणों से, सदियों से वह लड़ा है।
    ढाल बनी मां की ममता सी, प्रहरी बन ओजोन खड़ी है,
    धरती को जीवन देने की, उसकी ही ये जिद बड़ी है।
    धर्मेंद्र कुमार ठाकुर
    प्राथमिक विद्यालय रेही टोला
0 Likes

Dharmendra kumar Thakur

Spread the love

Leave a Reply