आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
ओ सूरज चाचू!
थोड़ा गुस्सा कम दिखाओ ना
थोड़ा गुस्सा कम दिखाओ ना
ओ काले बादल भैया!
खूब बारिश बरसाओं ना
खूब बारिश बरसाओ ना
अरी वो बिजली रानी
अपना प्रकाश चमकाओ ना
अपना प्रकाश चमकाओ ना
अरे ओ मेढक राजा!
अपना राग खूब सुनाओ ना अपना राग खूब सुनाओ ना
ओ माली काका!
बागो मे खूब गीत गाओ ना
बागो मे खूब गीत गाओ ना
ओ हरे हरे पेड़!
अपने पत्तियों को झूला झूलाओ ना
अपने पत्तियों को झूला झूलाओ ना
ओ नीले लम्बे पंखो वाले मोर!
अपना नाच दिखाओ ना
अपना नाच दिखाओ ना
सब मिलकर गाओ ना
बरसा को बुलाओ ना
सब मिलकर गाओ ना
बरसा को बुलाओ ना
अवनीश कुमार
व्याख्याता (बिहार शिक्षा सेवा )
प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय विष्णुपुर, बेगूसराय

