पद्यपंकज दिवस करें योग रहें नीरोग – मृत्युंजय कुमार

करें योग रहें नीरोग – मृत्युंजय कुमार



करें योग-रहे नीरोग

आओ हम सब योग करें।
जीवन को नीरोग करें।।

सुबह सवेरे उठकर जो करते हैं योग।
बिमारी दूर भागती है और वो सदा रहते हैं नीरोग।।

स्वस्थ जीवन जीना है तो रोज योग अपनाएँ।
रोज योग अपनाकर जीवन रोगमुक्त पाएँ।।

शरीर को रोगमुक्त बनाना है।
जीवन में नित्य योग को अपनाना है।।

आओ हम सब योग अपनाएँ।
स्वस्थ शरीर के साथ जीवन धन्य बनाएँ।।

जीवन में जो योग अपनाता है।
अपने आस-पास से बीमारी दूर भगाता है।।

योग के आगे सब है फेल।
डाॅक्टर हो या वैद्य किसी का नही है कोई मेल।।

स्वस्थ और फुर्तीला शरीर पाना है।
तो जीवन में सदा योग अपनाना है।।

आईए हम सब मिलकर योग दिवस पर संकल्प लें।
खुद योग अपनाएं और दूसरों को भी विकल्प दें।।

मृत्युंजय कुमार
नवसृजित प्राथमिक विद्यालय खुटौना यादव टोला
पताही,पूर्वी चंपारण
मो:-9955146027

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply