आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
देखो गर्मी आई गर्मी आई
साथ में वो गर्म हवाएं लाई
बाहर न निकलो बेमतलब
घर में सुरक्षित रहो रे भाई
घर रहकर तुम करो पढ़ाई
देखो गर्मी आई गर्मी आई
बाहर का तुम सब मोह त्यागकर
पंखा , कुलर से दोस्ती करो भाई
सत्तु , लस्सी ,तरबुज ,कुल्फी का
घर में बैठकर आंनद उठाओ भाई
घर पर रहकर ही तुम करो पढ़ाई
देखो – देखो गर्मी आई गर्मी आई
बाहर में है स्वास्थ्य पर खतरा
लू ने भी की है , खूब चढ़ाई
ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे
हवा में है किसी ने आग लगाई
घर पर रहकर तुम करो पढ़ाई
देखो देखो गर्मी आई गर्मी आई
गर्मी का बढ़ता हुआ ग्राफ देखकर
सरकार भी है अब हरकत में आई
बच्चों के स्वास्थ्य पर ना पड़े असर
अब कुछ दिन विद्यालय बंद है भाई
घर पर रहकर ही तुम करो पढ़ाई
देखो – देखो गर्मी आई गर्मी आई
एम० एस० हुसैन “कैमूरी”
शिक्षक
उत्क्रमित उच्च माध्यमिक
विद्यालय छोटका कटरा
मोहनियां कैमूर बिहार

